[ad_1]

आग लगने के बाद आग बुझाने के लिए दौड़ते लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना सिटी के मारूफगंज में सप्तमी के दिन दुर्गा पूजा के भंडारा में प्रसाद बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर से आग लग गयी। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की लपेट इतनी तेज थी कि वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। पूजा समिति के लोग और आसपास के स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए हैं।
निजी तौर पर बन रहा था भंडारा
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में दो लोग झुलस गये हैं। आननफानन में उन्हें स्थानीय क्लिनिक में भेज कर इलाज कराया गया है। आग लगते ही यहां मौजूद लोग भागकर जल्दी जल्दी आग बुझाने में लगे गये और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। श्री बड़ी देवी जी मारूफगंज पूजा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी संत गोलवारा ने बताया कि यह भंडारा श्री बड़ी देवी जी मारूफगंज प्रबंधन समिति के तत्वाधान में आयोजित नहीं किया गया था, बल्कि स्थानीय युवकों के द्वारा निजी तौर पर संचालित किया गया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दस्ते की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, फिलहाल माहौल पुनः भक्तिमय में डूब गया है।
[ad_2]
Source link