Bihar News: पटना में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत; एनएच किनारे यह काम कर रहे थे पांचों, ट्रक ने रौंदा

[ad_1]

Bihar News: Many people died in road accident in Patna; The truck hit everyone

हादसे के बाद की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में कोहरे के कारण सड़क हादसे में मौत का सिलसिला जारी है। अब पटना में इस कारण पांच लोगों की मौत हो गई। गुरुवार की मध्य रात पालीगंज अनुमंडल के रानीतलांब थाना क्षेत्र के एनएच 139 किनारे अपनी खराब गाड़ी को ठीक करवा रहे थे। कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं और पांचों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

पांच में से अब तक दो की ही पहचान हुई

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही रानी तालाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को पोस्टमार्टम के लिए पटना के एम्स भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक 2 की पहचान हो सकी है। इसमें एक की पहचान सीतामढ़ी निवासी जागेश्वर दास और दूसरे पटना के रानीतालाब निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई। रानी तलब थाना प्रभारी दुर्गेश गहलोत ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल जा रहा है। घटना के बाद पुलिस सभी लोगों की पहचान करने में जुटी है।

खबर अपडेट हो रही है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *