Bihar News : पटना में युवक की मौत, शादी समारोह में अचानक दोस्त ने फायरिंग की, पेट में लगी गोली

[ad_1]

Bihar News: Youth dies in Patna, suddenly friend opened fire at the function, bullet hit in the stomach

मोहन कुमार की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वह गौरीचक के एक गांव में शादी समारोह में गया था। तभी अचानक उसके पेट में उसके पेट में गोली लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। आननफानन में परिवार के लोगों ने इलाज के लिए घायल युवक को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। गौरीचक थाने की पुलिस गांव पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दोस्त ने ही मारी गोली

थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन में पता चला है कि दोस्त ने ही युवक को गोली मारी है। गोली पेट में लगी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। घटना के कारणों का पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मृतक मोहन कुमार (24) के भाई विकास कुमार ने बताया कि पिस्टल लोड करने के क्रम में अचानक गोली चल गई और मोहन कुमार के पेट में जा लगी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन दोस्त हिरासत में

बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के गोपाल टोला में एक व्यक्ति के घर पर शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। सोमवार की देर रात शादी समारोह से पूर्व धनवट्टी का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच मोहन कुमार को गोली लगी और वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनते ही पूरे घर में सनसनी मच गई। परिवार के लोगों ने मोहन कुमार को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। दोस्त के द्वारा गोली मारी गई है। पुलिस मोहन के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *