Bihar News : पटना में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, सड़क पार कर रही थी, तभी हुआ ऐसा; विरोध में बवाल

[ad_1]

Bihar News: Girl dies in road accident in Patna, she was crossing the road when this happened

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना के फतुहा-दनियावां एनएच 30 पर मंगलवार को एक टैंकलॉरी ने सड़क पार कर रहे एक बच्ची को कुचल दिया। आननफानन में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 112 डायल की टीम के पुलिसकर्मियों के साथ ही मारपीट कर दी।

चक्का में फंस गई बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, फतुहा थाना के मच्छरियावा गांव के मधुसूदन प्रसाद अपनी 4 वर्षीय पोती के साथ विजयदशमी की दोपहर जलेबी लाने के लिए बाजार निकले थे। बताया जा रहा है कि बाजार से लौट के क्रम में जैसे ही दोनों सड़क पार कर रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही भारत पेट्रोलियम तेल की टैंक लॉरी ने बच्ची को कुचल डाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धक्का लगता ही बच्ची चक्का में फंस गई और बच्ची को घसीटते हुए टैंकलॉरी काफी दूर तक लेकर चला गया।

लोगों ने पटना-फतुहा मार्ग को जाम कर दिया

इस हादसे में मधुसूदन प्रसाद बाल बाल बच गए। लोगों ने बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना में भेजने की सलाह दी। इस बीच बताई जा रहा है कि इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पटना-फतुहा मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची।

स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे लोग

पुलिस को देखते ही लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने डायल 112 के गाड़ी की पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सूचना पाकर फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर जाम खत्म कराया। इस मामले को लेकर फतुहा के डीएसपी सियाराम यादव ने घटना की पुष्टि की है। गुस्साए लोगों ने बताया कि यहां अक्सर सड़क दुर्घटना होते रहती है। वर्षों से फतुहा दनियावां एनएच 30 पर स्पीड ब्रेकर की मांग करते आ रहे हैं। लोगों की मांग है कि यहां जल्द से जल्द एक ब्रेकर बनवाया जाए ताकि आगे से इस तरह की घटना ना हो।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *