Bihar News : पटना में 16 साल के लड़के की हत्या; होलिकादहन के लिए यह चीज मांगने गया था, चाकू गोदकर मार डाला

[ad_1]

Bihar News: 16 year old boy murdered in Patna; Went to ask for Goetha for Holika Dahan, killed with knife

क्राइम न्यूज
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


“हे जजमानी तोरा ,सोने के किवाड़ी, घर-घर गोईठा मांगिला”। इस कहावत के साथ पटना सिटी के दीदारगंज में गांव के लड़कों का एक झुंड में होलिका दहन के लिए घर-घर गोईठा की मांग कर रहे थे। तभी अचानक एक घर से एक युवक निकाला और हाथ में चाकू लिए गोइठा मांग रहे एक 16 साल के लड़के को चाकुओं से गोद डाला। घटना के बाद वह फरार हो गया। इतना ही नहीं घायल लड़के के साथ मौजूद अन्य लड़के भी फरार हो गए।

अस्पताल में बच्चे ने तोड़ा दम

घटना के बाद इलाके में हड़कंप खून से लथपथ घायल किशोर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नाबालिक ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। होली की खुशियां क्षण भर में आंसुओं के सैलाब भी डूब गया।

जांच में जुटी पुलिस 

दीदारगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात होलिका दहन के लिए सामग्री इकट्ठा कर रहे लड़के को चाकू गोदने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने होलिका दहन के लिए गोइठे मांगने की बात बताइए है। उन्होंने कहा कि मृत बच्चे की पहचान खासपुर निवासी रितेश कुमार (16) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक रितेश कुमार के परिजनों के तरफ से किसी तरह का कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे चाकू मारने वाले युवक के नाम की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *