[ad_1]

अस्पताल में इलाजरत घायल युवक अभिषेक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुंगेर से एक युवक के सीने पर तलवार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, जिले के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी शंभू यादव अपने तीन बेटों मिथुन, रितिक और अभिषेक के साथ खेती-किसानी कर परिवार चलाता है। रितिक ने बताया कि पड़ोस के ही लोगों की जमीन सरकार ने अधिग्रहीत की थी। उसके बाद उन लोगों को खूब रुपये मिले। रुपये मिलने के बाद से उन परिवार के युवक गांव में उत्पाद मचाए हुए हैं। रितिक ने आगे बताया कि आज उन लोगों ने पहले हम लोगों के साथ मारपीट की। फिर मेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए पड़ी जान ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले छह से अधिक युवक हमेशा शराब पीकर हम लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। पिछले साल पुल के लिए सरकार द्वारा उनके पड़ोसी की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। जमीन के बदले उन्हें काफी पैसा मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात कुछ युवक मेरे घर पर हथियार के साथ आए। फिर हम लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इसे देख मेरा बड़ा भाई अभिषेक बाहर निकला। इसी दौरान उन लोगों ने मेरे भाई अभिषेक (25) पर धारदार तलवार से सीने में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, इस घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इधर, बासुदेवपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। परिजन द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
[ad_2]
Source link