Bihar News : पत्नी से अनबन के बीच ससुराल आए दामाद की नदी के किनारे मिट्टी में दफन मिली लाश

[ad_1]

Bihar News : Dispute with wife, dead body found buried near river in in-laws. Bihar Police

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


औरंगाबाद में ससुराल आए एक दामाद की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर नदी के पास दफन कर दिया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के चांद बिगहा गांव की है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को बल्हाबार के पास केशहर नदी किनारे एक झाड़ीनुमा जगह में जमीन के अंदर दफन कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी स्व. रामाशंकर रिकियासन का पुत्र मिथलेश भुईयां (40) के रूप में की गई।

शक के आधार पर भाई पहुंचा भाई के ससुराल 

मृतक के भाई अरुण रिकियासन ने बताया कि मृतक मिथलेश की शादी मदनपुर थाना क्षेत्र के चांद बिगहा निवासी अवधेश भुईयां की बेटी रीना के साथ हुई थी। मिथलेश करीब डेढ़ माह से ससुराल में ही रह रहा था। मिथलेश और उसकी पत्नी रीना देवी से अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक मिथलेश अपने घर नहीं पहुंचा। मृतक का भाई अरुण रिकियासन उसकी खोज करते हुए भाई के ससुराल पहुंचा लेकिन वहां उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया। ससुर अवधेश भुईयां और मृतक की पत्नी रीना देवी से पुछताछ करने पर उनलोगों ने भी कोई जानकरी नहीं दी। तब मृतक के भाई ने पुलिस को ससुराल वालों पर हत्या कर शव को छिपाने की शिकायत दर्ज कराई।

ससुर ने किया कबूल 

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक मिथलेश रिकियासन के ससुराल चांद विगहा में छापेमारी कर उसके ससुर अवधेश भुईयां से पुछताछ करने लगी। पहले तो उसने काफी टालमटोल किया लेकिन जब पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। फिर उसने पुलिस को बलहाबार स्थित केशहर नदी के पास शव को छुपाने की बात बताई। जानकारी मिलते ही बीडीओ कुमुद रंजन के निगरानी में उक्त स्थल पर जमीन को खोदा गया जहां से शव बरामद हुआ। शव बरामद होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि हत्या किस तरह से किया गया है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ससुर अवधेश भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *