Bihar News : पवन एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक लगी आग, यात्रियों में दहशत; इस स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन

[ad_1]

Bihar News: A sudden fire broke out in the AC coach of Pawan Express, train was standing at Jaynagar station

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मधुबनी के जयनगर से मुम्बई जाने वाली पवन एक्सप्रेस के एसी टू टायर कोच में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, कर्मचारियों की सूझबूझ से लगी आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रेन से यात्रियों को खिड़की तोड़कर सुरक्षित निकाला गया। बोगी से बाहर निकलने के बाद यात्रियों के चेहरे पर डर साफ देखा गया। अग्निशमन विभाग के कर्मी और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

जयनगर आने पर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन

रेलवे सूत्रों की मानें तो जयनगर में सिर्फ पानी लोड और साफ-सफाई की जाती है। वाशिंग मुंबई में होती है। इलेक्ट्रिक चेक हुई थी या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। यह ट्रेन मुंबई की ओर जाती है और जयनगर आने पर प्लेटफॉर्म पर लगी रहती है। घटना के बाद रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। अगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

सही समय पर रेलवे की पूरी टीम आ गई

इधर, इस मौके पर आरपीएफ जीआरपी के पुलिस टीम अग्निशमन विभाग के कर्मी सहित अन्य रेल कर्मी मौजूद थे। वहीं प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि अगलगी के बाद ट्रेन में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। यात्रियों में दहशत था। हालांकि, सही समय पर रेलवे की पूरी टीम आ गई और आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे की ओर से इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीम मामले की जांच कर रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *