Bihar News : पवन सिंह-ज्योति सिंह के बीच सुलह होना था, कोर्ट नहीं आए दोनों; अब मिली यह नई तारीख

[ad_1]

Bihar News: Pawan Singh-Jyoti Singh did not reach the court to appear in Arrah.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक मामले में एक और नई तारीख सिविल कोर्ट द्वारा दी गई है। पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक मामले में अब आरा फैमली कोर्ट के द्वारा 22 मार्च को नई तारीख दी गई है। दरअसल बुधवार को पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक मामले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों में आज सुलह हो जायेगा। लेकिन, बुधवार को पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों ही कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। जिसपर फैमिली कोर्ट के द्वारा एक नई तारीख दी है। नई तारीख पर अब कोर्ट की अगली सुनवाई हो सकेगी। 

दोनों ही कोर्ट में नहीं पहुंचे

वहीं इस मामले में ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि दोनों को आज कोर्ट में आना था, लेकिन दोनों ही कोर्ट में नहीं पहुंचे है। हालांकि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी है। दोनों में आपसी सुलह भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह भोजपुर के है वो तलाक नहीं लेंगे। आपको बता दें कि पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति के साथ नहीं रहना चाहती थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से यह बात सामने आ रही है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह को किसी पार्टी में एक साथ देखा गया है। जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, हालांकि यह वीडियो कब की है यह साबित नहीं हुआ है। 

2018 में हुई थी पवन सिंह की शादी

वहीं इस मामले में रिकॉन्सिलिएशन के बाद गवाही चल रही है। अब तक पवन सिंह की ओर से और ज्योति सिंह की ओर से गवाहों ने अपनी गवाही दी है। कोर्ट द्वारा ज़ारी किए गए नई तारीख पर अब कोर्ट आगे फैसला देगी। आपको बता दें कि पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने 2015 में आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *