[ad_1]

तेज प्रताप यादव।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र की रोजी-रोजी लालू प्रसाद से ही चल रही है। अगर लालू जी के पीछे नहीं लगेंगे तो उनका सिस्टम खराब हो जाएगा। अगर नहीं बोलेंगे तो रोजी-रोटी नहीं चलेगा। मेन पेट का सवाल है न… किसानों को लूटकर वह अंबानी और अडानी को सारा पैसा दे रहे हैं। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो कोई पूछेगा ही नहीं उनको। तेज प्रताप के इस विवादित बयान की चर्चा से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
भाजपा के विधायक गायब हो चुके हैं
तेज प्रताप यादव राजेंद्र नगर स्थित दो पार्कों के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं। तेज प्रताप ने कांग्रेस मैदान फेज 2 पार्क और राजेंद्र नगर 11E पार्क का उद्घाटन किया। कहा कि पार्क का उद्घाटन हो रहा है, यह तो अच्छी बात है। पार्क है, वनस्पति है, पेड़-पौधा है तो हम हैं। जितने भी घर-मुहल्ले हैं, उनको इससे फायदा होता है। भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक तो गायब हो चुके हैं।
वनस्पति और पेड़- पौधा नहीं तो कुछ नहीं
वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पार्क में लगी ओपन जिम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद हाथ चकरी को चलाते हुए कहा कि यह हाथ चकरी नहीं बल्कि सुदर्शन चक्र है। लोगों को जिम एक्सरसाइज और योगा करते रहना चाहिए, आयु लंबी होती है। तेज प्रताप ने कहा कि पटना में पार्कों को डेवलप किया जा रहा है। वनस्पति नहीं, पेड़ पौधा नहीं तो कुछ नहीं। पार्क में लोग टहलते हैं, योगा करते हैं। जिनको डायबिटीज है, वह यहां टहलने आएंगे। इससे उनका डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा।
[ad_2]
Source link