[ad_1]

रियाज मारूफ की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले कई माह फरार चल रहे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राज्य सचिव रियाज महरूप को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर मोतिहारी के चकिया थाना इलाके के सुभाष चौक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एनआईए और एटीएस को इसकी सूचना दे दी। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से एटीएस और एनआईए रियाज महरूप की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मोतिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह चकिया थाना इलाके में है। इसके बाद दलबल का गठन किया गया। पुलिस ने सुभाष चौक पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
खबर अपडेट हो रही है।
[ad_2]
Source link