Bihar News : प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की हत्या, दो लाख और बाइक लूटने के दौरान सीवान में गोली मारी

[ad_1]

Bihar Police failed to stop crime in Siwan, murdered field officer of private company. looted two lakh rupees.

जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीवान में प्राइवेट कंपनी के फील्ड ऑफिसर से अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिये। लूट का विरोध करने पर फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान सारण (छपरा) जिला के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरनी सुतीहार गांव निवासी जवाहर प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। नीरज कुमार भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर थे।

कलेक्शन कर लौटने के क्रम में दिया घटना को अंजाम 

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नीरज कुमार हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शहबाजपुर गांव में ग्रामीणों के साथ मीटिंग करने के बाद कलेक्शन कर वापस सीवान लौट रहे थे। तभी सीवान लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधकर्मियों ने शहबाजपुर-हबीबनगर के बीच फील्ड ऑफिसर नीरज कुमार को ओवर टेक कर घेर लिया। चारों तरफ हथियारबंद अपराधियों को देखकर नीरज घबड़ा गये और वहां से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन तब तक अपराधी बिलकुल पास आ गये और रुपयों भरा बैग उनसे छिनने लगे। इस छिनाझपटी में नीरज ने अपराधियों का विरोध किया तो अपराधियों ने नीरज कुमार पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही नीरज जमीन पर गिर पड़े और अपराधी रुपयों भरे बैग और उनका मोटर साईकिल लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के होते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब उन्हें देखा तो लोगों को लगा कि यह व्यक्ति ठंडा लगने से गिर गया है, जिसके बाद राहगीरों ने आसपास के लोगो को बुलाया और उसको उठाकर आग तपाने लगे। अंधेरा होने की वजह से कोई कुछ समझ नही पाया, लेकिन जब हाथ में ब्लड लगा तब लोगों ने नीरज का जैकेट खोलकर देखा कि नीरज को गोली लगी है। तब आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

क्या कहते हैं एसपी

घटना के संबंध में सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल लूट के क्रम में विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली-बारी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नीरज कुमार को ईलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। घटनास्थल से मृतक का मोबाईल, हेमलेट पाया गया है। पुलिस अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *