Bihar News : फल तोड़ने पर सजा-ए-मौत; एक बच्चा चिता पर, दूसरा भी नाजुक

[ad_1]

Bihar News: Children brutally beaten for plucking fruits, one died; Sitamarhi, Shahi Litchi, Hindi News

बच्चे की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में लीची के पेड़ के मालिक ने दो बच्चों को लीची तोड़ने की ऐसी सजा दी कि उन दोनों बच्चो में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव का है। मृतक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी नागेंद्र गाई के छोटा पुत्र दीपक कुमार (12) के रूप में की गई है। जबकि पड़ोस में रहने वाले भुवनेश्वर गाई का गुड्डू (11) की हालत गंभीर है।

कमरे में बंद कर की जमकर पिटाई

ग्रामीणों का कहना है कि 5 बच्चे लीची तोड़ने गये थे। पेड़ के मालिक मकबूल बैठा की नजर पड़ते ही उसने बच्चों को खदेड़ने लगा। मकबूल को आते देख सभी बच्चे वहां से फरार हो गये जबकि दो बच्चों को मकबूल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। फिर कमरे में बंद कर उसके साथ जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद दोनो को अधमरे हालत में दिग्घी गांव के सरेह में फेंक दिया। आरोपी के द्वारा दोनो मासूमों के साथ इतनी पिटाई की गई जिसमें एक की मौत हो गई।

लावारिश हालत में अधमरे पड़े मिले  

मृतक के पिता नागेन्द्र गाई का कहना है कि शाम को जब वह घर लौटे तो दीपक घर में नहीं था। काफी शाम हो जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तब उसे खोजने के लिए निकल पड़े। खोजने के क्रम में दिग्घी गांव के सरेह में दोनों बच्चों को अधमरे हालत में मिले जिसे देखते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने आननफानन ,में दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया जबकि गुड्डू का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घायल बच्चे ने बताई सारी बात

घायल गुड्डू को जब होश आया तो उसने बताया कि वह अपने 5 दोस्तों के साथ लीची तोड़ने के लिए गया था। साइकिल मिस्त्री मकबूल बैठा उनलोगों को देखते ही सभी को वहां से खदेड़ दिया, जिसमे तीन बच्चे फरार हो गए जबकि दीपक और गुड्डू को उसने पकड़ लिया। फिर दोनों को कमरे में बंद कर साइकिल मिस्त्री मकबूल बैठा, उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जब दोनों की स्थिति गंभीर हो गई तब दोनों को मृत समझकर उनलोगों ने दोनों को गांव के सरेह में फेंक दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अलावा सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे। वहां परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल आरोपी पूरे परिवार के साथ घर बंद कर फरार हो गया है। एसपी ने बताया कि बच्चे के पेट में पानी भरा हुआ था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्वहोंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और अधिक स्पष्ट हो पायेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *