[ad_1]

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ पर लगाई गई यह प्रदर्शनी बदलते देश के स्वरूप और तस्वीर को प्रदर्शित कर रही है। बच्चों को यह प्रदर्शनी अवश्य देखनी चाहिए और उन्हें अपने विरासत पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किस दिशा में आगे बढ़ रही है और सरकार देश के लिए क्या कुछ कर रही है, यह इस प्रदर्शनी में आकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व महाशक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है। जल्द ही भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, गरीबों एवं मध्यम वर्ग तथा किसानों के कल्याण हेतु कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। केंद्र सरकार ने आमजनों के सम्मान के लिए लगभग 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाया है। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराएं हैं। सौभाग्य योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। नल जल योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक पीने का शुद्ध जल उपलब्ध कराया गया है। पीएम स्ट्रीट वेंडर के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को सहायता की गई है।
यह सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि यह महज एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि बीते 9 वर्षों के दौरान सरकार के द्वारा किए गए कार्यों एवं उनकी उपलब्धियों का लेखा-जोखा यहां प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार क्या कर रही है और किस दिशा में आगे बढ़ रही है, आमजन इस प्रदर्शनी में आकर इस बात को समझ और देख सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार में 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पहला कार्यक्रम गया में किया गया था। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह इस प्रदर्शनी को देखने अवश्य आएं।
[ad_2]
Source link