Bihar news : बच्चे को स्कार्पियो ने रौंदा, परिजनों ने हाईवे पर किया हंगामा, सांसद भी फंसे जाम में

[ad_1]

Bihar news : Scorpio crushed child in Bettiah.blocked the highway, MPs also stucked in jaam.

घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बेतिया में सड़क पार कर रहे एक 7 वर्षीय बच्चे को गोपालगंज की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने रौंद दिया। इस घटना में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर हाईवे मुख्य पथ स्थित बनकाटवा गांव की है। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह के पुत्र अर्पित कुमार 7 वर्षीय के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने घंटो गोपालगंज बेतिया मुख्य हाइवे को जाम रखा तथा बवाल काटते हुए न्याय की मांग पर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

सड़क पार करने के क्रम में स्कॉर्पियो ने रौंदा 

घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि अर्पित कुमार हाईवे मुख्य पथ को पार कर रहा था। तभी गोपालगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने उसे रौंद दिया, जिससे उस बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई। तेज गति में होने के कारण स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घटना के विरोध में हाइवे को जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा। लोग न्याय की मांग पर अड़े रहे।

बेतिया सांसद को भी झेलनी पड़ी परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश

बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल किसी काम से गोपालगंज जा रहे थे। लेकिन सड़क जाम होने की वजह से उनको भी भीड़ का सामना करना पड़ा।  परिजन तथा ग्रामीण बनकटवा गांव के पास मुख्य पथ में जगह-जगह ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। सांसद के काफी समझाने और न्याय दिलाने के आश्वासन पर लोगों ने उन्हें जाने दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसआई अमरजीत भारद्वाज और मुखिया राजेंद्र सिंह ने परिजनों को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर आवागमन बहाल कराया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *