Bihar News : बयानबाजी से परेशान नीतीश ने अब राजद कोटे के MLC को शांति का दिया संदेश, बोले- आप उनके करीबी हैं

[ad_1]

Bihar : CM Nitish Kumar reprimanded MLC Sunil Singh, instructed to remain calm.

बैठक करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर सेंट्रल हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सत्ताधारी महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक हुई। इस बैठक में राजद, जेडीयू, कांग्रेस, वामदलों के विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के एमएलसी सुनील सिंह को समझाया।

मुख्यमंत्री ने कहा आप बीजेपी से मिले हैं

बैठक की बातों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश ने बैठक में सुनील सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप अमित शाह से मिलते रहते हैं। उनके साथ आपकी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर दिखती हैं। ऐसा लगता है कि आप भाजपा से मिले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सुनील सिंह पर यह भी आरोप लगाया कि आप भाजपा से लोकसभा चुनाव का टिकट चाहते हैं। नीतीश कुमार ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि आप लालू परिवार के  करीबी हैं, इसलिए यह सब मत करिए। इतना कहते ही सुनील सिंह नीतीश कुमार पर भड़क उठे और कहा कि न तो मैं अमित शाह के संपर्क में हूं और न ही मुझे भाजपा में जाना है। सहकारिता क्षेत्र में हूं इसलिए उनसे मिला था, अमित शाह सहकारिता मंत्री हैं।

जब तक जिंदा हैं लालू जी के साथ हैं

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गरजते हुए कहा कि मैं 27 साल से जहां खड़ा था उसी जगह पर आज भी खड़ा हूं। मेरी विश्वसनीयता के ऊपर सवाल नहीं उठाया जा सकता। हमको अपनी पार्टी से मतलब है। उन्होंने कहा कि लालू जी से हमारा परिवारिक संबंध है। हम लालू जी के साथ हैं और जब तक जिंदा हैं तब तक लालू जी और उनके परिवार के साथ खड़े रहेंगे। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा है, लिहाजा वह इस मामले में इससे ज्यादा कोई बयान नहीं देंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *