[ad_1]

रोते-बिलखते परिजन।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गया में एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण नगर पोखर निवासी रविंद्र मंडल (37) के रुप में हुई है। रविन्द्र की हत्या करने वाले बहन के ससुराल के लोग थे। घटना बांकेबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदाहा गांव की है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में हादसा बताकर घायल युवक को भर्ती भी कराया और जबतक अस्पताल के कर्मी कुछ जानकारी ले पाते, उससे पहले ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही बांके बाजार थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया और छानबीन में जुट गई।
बहनोई और उसके भाई से था विवाद
घटना के संबंध में मृतक की बहन ने बताया कि उसके पति जमींदार भुइयां का अपने भाई के साथ पूर्व से घर के जमीन के लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को उसी जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए मृतक रविंद्र मंडल अपनी बहन रुबी देवी के ससुराल बांकेबाजर थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव आया था। इस दौरान रविंद्र मंडल और उसके परिजनों ने जमीन विवाद को सुलझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी क्रम में उसके बहनोई के भाई और उसके परिजन रविंद्र मंडल के साथ उलझ गए और झगड़ा करने लगे। मारपीट की स्थिति देख रविंद्र ने वहां से भागने में ही भलाई समझी और बाइक से अपने घर चल दिया। उसके पीछे उसका परिवार भी ऑटो से लौटने लगे। घर वापस लौट रहे रविंद्र ने अपनी सात-आठ साल की भांजी शीतल कुमारी को भी बाइक पर साथ बिठा लिया था। परिजनों ने बताया कि जैसे ही रविंद्र सोनदाहा से घर की ओर चला। रास्ते में कमालपुर ईंट भट्ठा के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रविंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
[ad_2]
Source link