[ad_1]

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांका में तालाब में स्नान करने के क्रम में तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकाओं में दो आपस में सगी बहनें और एक उनकी चचेरी बहन है। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखर से निकलवाया। मृतकाओं की पहचान फंटूश यादव की पुत्री सिंपल कुमारी (10) एवं शिवानी कुमारी(9) और कुंदन यादव की पुत्री राजनंदिनी (8) के रूप में मकी गई है। घटना शनिवार की है।
घाट पर मिले लड़कियों के कपड़े
परिजनों का कहना है कि राजनंदनी कुमारी अपनी तीन बहनों के साथ गांव के तालाब में स्नान करने के लिए गई हुई थी। काफी देर तक जब तीनों लड़कियां वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। घर की महिलाओं ने बताया कि तीनों स्नान करने पोखर पर गई थी, जिसके बाद परिजन पोखर पर गए, लेकिन वहां तीनों बहनें नहीं थी। स्थानीय लोगों की नजर तालाब के पास मौजूद उनके कपड़ों पर पड़ी। उन कपड़ों से ग्रामीणों ने यह अनुमान लगाया कि स्नान करने के क्रम में तीनों पोखर में डूब गई है।
ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर
लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि स्नान करने के क्रम में तीनों लड़कियों की डूबने से मौत हो गई हैं। फिर ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तालाब के अंदर से तीनों लड़कियों के शव को खोज कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। शव के बाहर आते ही मृतका के परिजन दहाड़ मार-मार कर रोने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद शंभूगंज थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
[ad_2]
Source link