[ad_1]

घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग और दाएं मृतक का प्रोफाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई में रविवार की देर संध्या बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुहली गढ़ निवासी अर्जुन यादव के पुत्र उपेंद्र यादव (40) के रूप में की गई है। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की, जिससे ट्रक का शीशा टूट गया। घटना जमुई -गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित महुली गढ़ के समीप की है।
घटना से भड़के लोगों ने किया सड़क जाम
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार उपेंद्र यादव अपने घर मुहली गढ़ से गिद्धौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गिद्धौर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने मुहली गढ़ के पास गलत साइड में बिना इंडिकेटर दिए धर्मकांटा की तरफ अचानक मोड़ दिया, जिससे बाइक सवार उपेंद्र यादव ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इस घटना में उपेन्द्र यादव की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर गिद्धौर और खैरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
एक किलोमीटर के अंतराल में दो दिनों में तीन मौत
दो दिन पहले भी शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर गिद्धौर मिंटो टावर के समीप दो किशोर को रौंद दिया था, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
[ad_2]
Source link