[ad_1]

ट्रांसफर पोस्टिंग
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार सरकार ने राजस्व अधिकारी और अंचल अधिकारी का तबादला किया है। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी की गई। भूमि सुधार विभाग अन्तर्गत बिहार राजस्व सेवा के अधीन अंचल अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पद पर कार्यरत तथा पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
जानिए किनका स्थानांतरण कहां किया गया है
बक्सर जिला के इटाढ़ी में पदस्थापित नालंदा जिला के रजनीकांत को पटना सदर के अंचल कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। वहीं अरवल निवासी शेखपुरा अरियरी के अंचल अधिकारी प्रभात रंजन को मसौढ़ी पटना, सीतामढ़ी निवासी सीवान के हुसैन गंज में पदस्थापित सुनील कुमार को फुलवारी शरीफ, जमुई जिला के चकाई में राजस्व अधिकारी के पद पर पदस्थापित मुंगेर निवासी सविता कुमारी को पटना जिला के घोसवरी, समस्तीपुर जिला के सिंघिया में राजस्व अधिकारी के पद पर पदस्थापित पश्चिमी चंपारण के रंजन कुमार बैठा को पटना जिला के पंडारक, मुंगेर जिला के धरहरा में पदस्थापित बांका जिला की पूजा कुमारी को पटना जिला के मनेर और गया जिला के खिजरसराय में पदस्थापित जहानाबाद निवासी श्वेता कुमारी को पालीगंज, मधेपुरा जिला के घैलाध में पदस्थापित सहरसा निवासी चंदन कुमार को दानापुर, और भागलपुर जिला के गोपालपुर में पदस्थापित बांका निवासी गीता कुमारी को पटना जिला के दनियावां के अंचल कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।
[ad_2]
Source link