Bihar News : बिहार सरकार के अफसर पर लालू के रिश्तेदार का हमला भाजपा के लिए मुद्दा, तेजस्वी ने दिया सीधा जवाब

[ad_1]

Bihar: Attack by Lalu Yadav's relative on Bihar government officer is an issue for BJP; Tejashwi Yadav replied

सम्राट चौधरी, लालू प्रसाद और नीतीश कुमार।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पटना में सरेआम पदाधिकारी की बेहरमी से पिटाई के मामले को भारतीय जनता पार्टी ने मुद्दा बना दिया है। भाजपा के वरीय नेता इस मामले को लेकर लालू परिवार पर निशान साध रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरी सरकार ही अपराधी चला रहे हैं। अब तो लालू प्रसाद का परिवार सामने से पदाधिकारियों को पीटने का काम कर रहा है। लालू जी का पोता पदाधिकारी को पीट रहा है। लोगों को याद आ रहा है कि जंगलराज में पहले भी ऐसा ही होता था। 

नेता प्रतिपक्ष बोले- भाजपा गुंडाराज को खत्म करेगी

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरीय नेता ने भी लालू परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह गुंडाराज चल रहा है। लालू यादव का परिवार पूरा गुंडाराज स्थापित करने में लगा हुआ है। पहले उनका भतीजा नागेंद्र यादव पूरा रंगदारी तहसीलता था, गुंडाराज स्थापित करता था। आज उनका पोता भी राजधानी पटना में दहशत फैला रहा है। दुकान को बंद कराना। नशे में गोलीबारी करना। लोगों के बीच दहशत पैदा करना और जो शिकायत करे उसके घर घुसकर मारपीट करना और धमकाना। आज उस थाना प्रभारी को सस्पेंड करना चाहिए। आखिर पुलिस क्या कर रही थी। लालू प्रसाद के परिवार के लोग ने एक पदाधिकारी को इस तरह से बेरहमी से पीटा है। आज वह जीवन और मौत के बीच जंग रहे हैं। ऐसे शासन पर धिक्कार है। भाजपा जंगलराज से लड़ रही है और गुंडाराज को खत्म करेगी। 

नित्यानंद राय बोले- यह तो गुंडाराज 3 है

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। 15 वर्षों तक ऐसी कई घटना हुई है। नीतीश और तेजस्वी की जब से सरकार बनी है तब से रोज हत्या लूट, रेप जैसी घटना हो रही है। कल जो दानापुर में एक अधिकारी के साथ तेजस्वी यादव के रिश्तेदारों द्वारा निर्मम पिटाई की गई है। उनकी आंख की रोशनी लौटने वाली नहीं है। स्थिति भी गंभीर है। यह क्या है अपराधियों का मनोबल इस सरकार ने क्यों बढ़ा दिया है। सत्ता में बैठे लोगों के रिश्तेदार इस तरह से सरेआम गुंडागर्दी कर रहे, यह निदंनीय है। यह गुंडाराज स्थापित हो चुका है। जब से नीतीश-तेजस्वी सरकार बनी है, तब से चार हजार से ज्यादा हत्या हुई है। पांच सौ से ज्यादा रेप हुआ है, यह मैं एक महीने के पहले तक का डाटा बता रहा हूं। यह क्या है, यह तो गुंडाराज 3 है। 

मैंने एसएसपी को कहा- दोषी पर कड़ी कार्रवाई करें

तेजस्वी यादव ने कहा कि एक जब मुझे घटना की जानकारी मिली तब मैंने पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा से बात की और कहा कि मामले में जो भी दोषी है उनपर कड़ी कार्रवाई की बात कही। तेजस्वी ने कहा कि जो दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी चाहे वो मेरे परिवार का ही क्यों न हो। एक बार जान लीजिए चाहे कोई मेरे परिवार का हो या रिश्तेदार हो जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई जरूर होगी। आपलोग तेजस्वी यादव जानते नहीं हैं, मैं बेहद ही न्यायप्रिय हूं। न्याय विधान सबके लिए बराबर है इसलिए मैं पटना एसएसपी को सबसे पहले फोन किया कि दोषी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *