[ad_1]

बीज की इसी दुकान में आठ महीनों में दूसरी बार हुई चोरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में बदमाशों ने बीज दुकान में सेंधमारी कर सोमवार की रात पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। मामला सारे थाना क्षेत्र के वेनार मोड़ के पास का है। चोरी की घटना शंकर बीज भंडार में हुई है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब दुकान का संचालक सत्येंद्र कुमार मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा।
शंकर बीज भंडार के संचालक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने बीती रात दुकान में रखे बीज और दो लाख रुपये नकदी की चोरी कर ली है। लगभग पांच लाख की संपत्ति को बदमाशों ने चुरा लिया है। बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार को तोड़, सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया है।
पीड़ित की मानें तो पिछले साल अक्टूबर महीने में भी इसी दुकान में बदमाशों ने करीब सात लाख की संपत्ति की चोरी कर ली थी। पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी थी। वहीं, एक बार फिर से बदमाशों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम दे दिया है।
बाजार वासियों ने कहा कि रात में गश्त के दौरान पुलिस डंडे मारी कर रही है। उसका नतीजा है कि आए दिन दुकान और मकान के ताले टूट रहे हैं। वहीं, सारे थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link