Bihar News : बेगूसराय में आग में झुलसने से गर्भवती महिला की मौत, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने जलाकर मारा

[ad_1]

Bihar News: Pregnant woman dies of burns in fire in Begusarai, parents say - in-laws burnt her to death

ट्विंकल कुमारी की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेगूसराय में एक गर्भवती महिला की आग में झुलसने से मौत हो गई। आरोप है कि उसके पति ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपस के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया वार्ड नंबर 7 की है। मृत महिला की पहचान दनौली फुलवरिया वार्ड नंबर 7 के रहने वाले दीपक कुमार यादव की पत्नी ट्विंकल कुमारी के रूप में की गई है।

मृत महिला के पति दीपक कुमार ने बताया है कि हमलोग घर में नहीं थे। तभी पता चला कि गैस के चूल्हा से आग लग गई। और इस आग में वह बुरी तरह से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलोगों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक ने कहा कि उसके ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उसे फंसाया जा रहा है।

दामाद सोने की चैन मांग करता रहता था

इस दौरान मृत महिला की मां ने ससुराल वालों पर आग लगा कर जिंदा जला कर मारने का आरोप लगाया है। तीन साल पहले ही दीपक कुमार यादव के साथ शादी करवाई थी। शादी के बाद से ही वह मेरी बेटी को गाली गलौज और मारपीट भी करते रहता था। लगातार दहेज में सोने का चैन मांगता था। उन्होंने बताया कि शादी में जितना बन पड़ा उतना दहेज हमलोगों ने दिया। इसके बावजूद भी वह लगातार सोने की चैन का डिमांड करता रहता था। आखिरकार मेरी बेटी को आग लगाकर मार डाला।

जिन्दा जला कर उसकी हत्या कर दी गई

ससुराल वालों ने ट्विंकल कुमारी अपने पीछे अपने बेटे को भी छोड़ गई। उन्होंने बताया कि ट्विंकल कुमारी गर्भवती थी और उस हालत में आग लगाकर जिन्दा जला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में बलिया थाना प्रभारी ने बताया है कि आग से झुलस कर महिला घायल हो गई थी। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। दोनों पक्ष से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *