Bihar News : बेगूसराय में उपमुखिया का मर्डर, घर के बाहर टहल रहे थे, अपराधियों ने 2 गोली मारी

[ad_1]

Bihar News: Murder of deputy chief in Begusarai, criminals shot 2, Bihar Police, Crime News in Hindi

अजय पासवान की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेगूसराय में वर्तमान उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उप मुखिया अजय पासवान शनिवार देर रात अपने घर से निकल कर सहयोगियों के साथ बाहर टहल रहे थे। इसी क्रम में तकरीबन 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों ने उप मुखिया अजय पासवान को पकड़ लिया और नजदीक से दो गोली दागी। गोली लगते ही उपमुखिया बेहोश होकर गिर गए। उन्हें मरा हुआ समझकर अपराधी फरार हो गए। 

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पाया कि अजय पासवान की सांसे चल रही थी। आननफानन में इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी लाया गया।  उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, अस्पताल पहुचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

शनिवार को ही जमानत पर बाहर आया था मुख्य आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के ही मनजीत कुमार जो पूर्व में भी एक हत्या सहित कई कांडों में नामजद अभियुक्त है। वह शनिवार को ही पर जेल से जमानत पर निकला था। और उसने पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए अपने सहयोगियों के साथ अजय पासवान की हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि जिस हत्याकांड में मंजीत कुमार अभियुक्त है उसमें अजय पासवान गवाह के रूप में सम्मिलित थे। परिजनों के अनुसार, इसी वजह से उप मुखिया अजय पासवान की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने सभी अपराधियों को किया था चिह्नित

तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि अपराधियों के द्वारा उप मुखिया को गोली मारकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कार रही है। सभी अपराधी को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी। इधर, इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि बेगूसराय में इससे पहले भी प्रॉपर्टी डीलर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल जिले में लगातार हत्या होने से अब लोगों में डर का माहौल पैदा होने लगा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *