Bihar News: बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप के स्टाफ से अपराधियों ने आधा किलो सोना-छह चांदी किलो लूटे, गोलीबारी भी की

[ad_1]

Bihar News: Criminals looted gold and silver from jewelery shop staff in Begusarai; Bihar Crime News, Firing

क्राइम (काल्पनिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेगूसराय में बड़ी लूट हुई है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रविवार देर शाम सोने और चांदी की दुकान बंद कर जा रहे ज्वेलरी शॉप के स्टाफ से हथियार के बल पर अपराधियों ने सोने एवं चांदी की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जब इसका विरोध स्टाफ द्वारा किया गया तो अपराधियों ने उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी की। अब इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ज्वेलरी शॉप के स्टाफ को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। 

लूट का विरोध करने पर घायल कर दिया

घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया बड़ी दुर्गा स्थान के समीप की है। घायल स्टाफ ने बताया है कि ज्वेलरी शॉप बंद कर सोना और चांदी लेकर घर जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने रास्ते में घेर लिया। और हथियार दिखाकर लूटने लगा। जब लूट का विरोध मेरे द्वारा किया तो इसी से नाराज़ अपराधियों ने हथियार से सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोना और चांदी लौटकर अपराधी फरार हो गए। फिलहाल घायल अवस्था में घायल स्टाफ को इलाज के लिए बलिया पीएससी में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घायल स्टाफ की पहचान छोटी बलिया के रहने वाले रविंद्र कुमार के रूप में की गई है।

रास्ते में घेर कर लूटपाट की घटना को अंजाम

घायल रविंद्र कुमार ने बताया कि तकरीबन छह किलो चांदी और 450 ग्राम सोना लेकर जा रहे थे तभी अपराधियों ने रास्ते में घेर कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि छोटी बलिया बड़ी दुर्गा स्थान के पास सोना चांदी का दुकान है और उसे दुकान में हम स्टाफ के रूप में काम करते हैं। रविवार शाम दुकान बंद कर सोना और चांदी लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को लगी है। मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *