[ad_1]

शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि बुजुर्ग ने दो बच्चों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने गया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड नंबर 7 की है। मृतक व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर वार्ड नंबर 7 के रहने वाले श्री बल्केश्वर शाह के रूप में की गई है।
हत्या के बाद फरार हो गया आरोपी सनोज यादव
बुजुर्ग के पुत्र डब्लू शाह ने बताया है कि दो बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ। तभी सनोज यादव आया और पिताजी बेरहमी से पीटने लगा। विरोध करने पर धक्का दे दिया। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लग गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि हत्यारा गांव का दबंग है। वह बेवजह गांव में ही सभी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते रहता है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
वहीं साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया है कि दो बच्चों के बीच में मामूली विवाद हुआ था। इसी बीच एक व्यक्ति ने बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का दे दिया जिसमें उनके सिर में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
[ad_2]
Source link