Bihar News : बेगूसराय में युवक का मर्डर, घर से बुलाकर ले गये दोस्तों ने मार दी गोली

[ad_1]

Bihar News : Murder of a young man in Begusarai, friends called him from home and shot him.bihar police

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेगूसराय में अपराधियों ने पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है, जबकि दो लोग घायल हैं। बीती देर शाम एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत पंचायत के चकवा बहियार की है। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी सुभाष महतो के पुत्र धीरज कुमार महतो के रूप में की गई है।

मोबाइल खरीदने के बहाने दोस्त बुलाकर ले गये थे 

 घटना के संबंध में  मृतक धीरज के भाई कृष्णदेव महतो ने बताया है कि मृतक धीरज कुमार, सतीश कुमार, मुकेश पासवान और नीतीश कुमार चारों आपस में दोस्त थे। दोपहर में दो बाइक पर सवार होकर सतीश कुमार, मुकेश पासवान और नीतीश कुमार मेरे घर पर आये। फिर बाइक पर सवार होकर सभी बाजार की ओर निकल गए। कृष्णदेव महतो ने बताया कि सभी बाइक पर सवार होकर मोबाइल खरीदने के लिए बाजार के लिए निकले। वहीं बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि धीरज कुमार के दोस्त ही मोबाइल खरीदने के बहाने उसे घर से बुलाकर ले गये। फिर मुकेश कुमार,सतीश कुमार और नीतीश कुमार ने धीरज कुमार को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। धीरज महतो को तीन गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए।

शराब का था धंधेबाज 

हत्या का क्या कारण है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक धीरज कुमार शराब माफिया था और वह शराब का धंधा करता था। इसी वजह से उसके दोस्तों ने ही उसे गोली मार कर हत्या कर दी।  बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस उन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द सारे अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *