Bihar News : बेटा नहीं था तो दामाद ने किया दाह-संस्कार; उसी घर में किसने और क्यों उसे पीट-पीट कर मार डाला

[ad_1]

Bihar News: Man beaten to death in Bettiah, Teej festival, in-laws house, land dispute

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेतिया में तीज के दिन ही बहन को उसके ही भाई विधवा बना दिया। वह भी केवल संपत्ति खोने के डर से। हत्यारोपी साले ने अपने बहनोई की पीट पीटकर हत्या कर दी है। युवक अपने ससुर के श्राद्धकर्म के लिए ससुराल पहुंचा था। साले और उसके परिजनों को लगा कि वह अपने ससुर की संपत्ति हथियाने आया है। इसलिए इनलोगों युवक को पीट-पीटकर मार हत्या कर दी। घटना जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहरा बाजार की है। मृतक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के जगिरहा पिपरा गांव निवासी स्वर्गीय मदन राउत के 32 वर्षीय पुत्र प्रमोद राउत के रूप में की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, प्रमोद राउत सोमवार श्रीनगर के कोहड़ा गांव अपने ससुर के श्राद्धकर्म में गाया हुआ था। जहां देर शाम किसी बात को लेकर चचेरे साला से विवाद हो गया। इसके बाद उसका चचेरा साला वीरेंद्र राउत अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपने जीजा की लाठी-डंडा से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची श्रीनगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी हुई है। 

बेटा नहीं था इसलिए दामाद प्रमोद दाह संस्कार करने पहुंचा था

शव लेकर जीएमसीएच अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई नंदू राउत ने बताया कि उसका भाई प्रमोद राउत के ससुर अमेरिका राउत का निधन 10 दिन पहले हुआ था। अमेरिका राउत को पुत्र नहीं था। इस कारण प्रमोद ने अपने ससुर का दाह संस्कार का काम किया था। लेकिन, उसके चचेरे साला को लगा कि वह अमेरिका राउत का संपत्ति हथियाना चाह रहा है। इससे नराज होकर सोमवार की रात करीब 9 बजे वीरेंद्र राउत एवं उसके परिजन ने प्रमोद को मार डाला। 

पुलिस ने कहा- मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

श्रीनगर थानेदार अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच कर मुख्य आरोपी वीरेंद्र राउत को गिरफ्तारी कर ली है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *