Bihar News : भाजपा नेताओं की पिटाई पर लोकसभा अध्यक्ष के समन पर पटना के डीएम-एसएसपी ने दो टूक यह कहा

[ad_1]

speaker of india parliament summoned Nitish Kumar Patna DM and SSP Patna for lathicharge on bjp mp Lok Sabha

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार की राजधानी पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभा पैदल मार्च के दौरान पुलिसिया लाठीचार्ज में सैकड़ों के घायल होने और पार्टी के एक नेता की मौत की जांच अलग-अलग स्तर पर पूरी हो गई थी। 19 जुलाई को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की चार सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम ने रिपोर्ट सौंपी तो इधर बिहार सरकार ने इस मामले में एक तरह से पुलिस-प्रशासन को क्लीन चिट दे दी। अब नई खबर दिल्ली से आई कि लोकसभा अध्यक्ष ने इस मामले में पटना के डीएम और एसएसपी को समन भेजा है। ‘अमर उजाला’ ने सोमवार कार्यालय अवधि में दोनों से बात की। फिलहाल दो टूक जवाब मिला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *