[ad_1]

भाजपा विधायक हरि भूषण बचौल।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा 2024 की तैयारी में सभी पार्टी जुट गई। पक्ष-विपक्ष के नेता रोज नए दावे और एक-दूसरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। महागठबंधन का दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखा देगी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई नेता लगातार 40 के 40 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा के एक विधायक ऐसे हैं जो कि 39 सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं। वह एक सीट पर कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे हैं।
नीतीश कुमार देश भाजपा मुक्त करने का सपना देख रहे
यह नेता अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार उनके बयान से सियासी महकमे में हलचल बढ़ा दी है। इनका नाम है हरि भूषण ठाकुर बचौल। पहले तो इन्होंने जदयू पर हमला बोला। कहा कि लोकसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी का सफाया हो जाएगा। भाजपा विधायक ने दावा किया कि सीएम नीतीश कुमार की पार्टी 11-12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसे एक पर भी जीत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देश भाजपा मुक्त करने का सपना देख रहे हैं लेकिन जनता सब देख और समझ रही है। बिहार जंगलराज 2 लाने वाले को जनता करारा जवाब देगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार जदयू मुक्त हो जाएगा।
भाजपा 40 में से 39 सीट पर जीत हासिल करेगी
हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बिहार में भाजपा 40 में से 39 सीट पर जीत हासिल करेगी। बचौल ने माना कि बिहार में भाजपा एक सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाएगी। वह सीट किशनगंज लोकसभा है। यहां पर कांग्रेस की जीत होगी।
[ad_2]
Source link