[ad_1]

सड़क हादसा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बड़गांव ओपी क्षेत्र के एसएच 17 स्थित बजरंग चौक के पास की है। बुधवार देर रात एक ही बाइक से गांव लौट रहे तीन दोस्तों को तेज रफ्तार हाईवा (ट्रक) ने टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना से आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे। वह आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link