Bihar News : भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे कोर्ट, पत्नी पर लगाया आरोप, बोले- अवैध संबध था, नशा भी करती है

[ad_1]

Bihar News : Bhojpuri star Pawan Singh reached Arrah Civil Court, accused his wife; divorce case, bhojpur

आरा कोर्ट पहुंचे पवन सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह बुधवार को अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के अर्जी मामले में पेश होने के लिए आरा सिविल कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचे, जहां जज स्वेता सिंह के समक्ष पवन सिंह ने अपनी पत्नी से तलाक मामले में गवाही दी। कोर्ट रूम के अंदर करीब एक घंटे तक पवन सिंह अपने अधिवक्ता सुदामा सिंह के साथ अपना पक्ष रखा। पवन सिंह की गवाही के बाद कोर्ट ने उन्हें जाने की इजाजत दे दी। आज कोर्ट में सिर्फ पवन सिंह की पेशी हुई, जबकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह की गवाही अगली तारीख पर होने की बात कही जा रही है।

पवन सिंह ने पत्नी पर लगाये गंभीर आरोप 

भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के मामले में गवाही के लिए कोर्ट के द्वारा 13 दिसंबर की तारीख तय की गई थी, जिसके बाद आज बुधवार को पवन सिंह कोर्ट पहुंचे थे। सूत्रों की बात माने तो पवन सिंह आज कोर्ट में अपने पत्नी के खिलाफ गवाही दिए जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी का शादी से पहले से अवैध संबंध था। साथ ही वह शराब और सिगरेट का सेवन भी करती है, जिसे मैंने कई बार छोड़ने को बोला बावजूद उसने नशा करने की लत को नही छोड़ी। इस वजह से मजबूरन मुझे पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा इसके अलावे पवन सिंह ने गवाही में यह भी कहा कि उनकी पत्नी के पेट पर गोली का निशान है जो कि उन्होंने मुझसे छुपाया है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *