[ad_1]

मधेपुरा डीएम की कार से हुआ हादसा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा डीएम की इनोवा गाड़ी से कुचलकर मरने वालों की संख्या अब चार हो गई। एनएच पर काम करे कर्मी की हालत गंभीर थी। डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। कर्मी की पहचान राजस्थान के जयपुर जिला के शाहपुर थानाक्षेत्र के सरकी जवानपुरा गांव निवासी अशोक सिंह (45) के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य मजदूर राजू सिंह का पैर टूट गया था, जिसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर, इस मामले में अब तक मधेपुरा डीएम का बयान सामने नहीं आया है।
राजस्थान में ही होगा अंतिम संस्कार
इधर, अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलते ही बीती शाम मब्बी थाना की पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराकर साथी मजदूरों राहुल शर्मा और यश शर्मा के हवाले कर दिया है। राहुल शर्मा और यश शर्मा ने बताया कि हमलोग करीब दस वर्ष से यहां NHAI में मजदूरी का काम किया करते है। दोनों साथी ने बताया कि अशोक सिंह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र को छोड़ गए। हमलोग शव को लेकर राजस्थान जा रहे है। वही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
[ad_2]
Source link