[ad_1]

राजद नेता के घर बाहर लगी राजद समर्थकों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की। टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के आवास सहित लगभग तीन स्थानों पर पहुंची। इधर, मंगलवार अहले सुबह राजद नेता के आवास पर ईडी की टीम को देख आवास के बाहर सैकड़ो की संख्या में समर्थक जुटे गए।
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अरुण यादव के अगियांव स्थित आवास पर ईडी के 10 सदस्यीय टीम के साथ दलबल के साथ पहुंची। यहां पर ना तो विधायक किरण देवी ना ही उनके पति अरुण यादव मौजूद थे। ईडी टीम ने बाहर से किसी के आने पर रोक लगा दी है। गेट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे।
[ad_2]
Source link