Bihar News: महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बनारस ने रांची को 4-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

[ad_1]

Bihar: Banaras defeated Ranchi 4-0 in women's football tournament in West Champaran, team reached semi-finals

फुटबाल मैच के दौरान बनारस और रांची टीम के खिलाड़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज में राम हर्ष पाठक मेमोरियल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। इसमें ग्रुप बी का दूसरा मैच उच्च विद्यालय नरकटियागंज के खेल मैदान पर यूपी के बनारस और झारखंड के रांची टीम के बीच खेला गया। इस खेल में बनारस ने रांची को 4-0 गोल से पराजित किया। मैच के पहले हाफ में बनारस ने रांची टीम को दो गोल मारकर 2-0 की बढ़त बना ली। मैच के अंत से पहले दो और गोल मारकर बनारस टीम के महिला खिलाड़ियों ने बढ़त बनाते हुए 4-0 गोल से जीत हासिल कर ली।

 

खेल निदेशक सुनील वर्मा ने बताया कि दिवंगत राम हर्ष पाठक की स्मृति में यह टुर्नामेंट आठवीं बार आयोजित किया जा रहा है। टुर्नामेंट के ग्रुप बी का सेमीफाइनल मैच बुधवार को बंगाल के सिलीगुड़ी और बनारस के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले नरकटियागंज टीम बेगुसराय टीम को 4-0 से पराजित कर ग्रुप ए के फाइनल में पहुंच गई है।

 

मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि हाई स्कूल के प्राचार्य अरविंद तिवारी, टाउन क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, सचिव सुनील वर्मा, पूर्व खिलाड़ी रितिका और अवध किशोर सिन्हा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। वहीं, मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। मैच को देख दर्शक खुश नजर आए।

 

मैच में उद्घोषक के रूप में रामाशंकर प्रसाद और मैच रेफरी मोहम्मद अबुलैस, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद आल मोहम्मद और चंद्रिका बैठा का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर अवधेश तिवारी, संतोष राज, ओमप्रकाश शर्मा, भोला शर्मा, पिंटू वर्मा, छोटेलाल प्रसाद, अतुल कुमार, अनूप तिवारी, गुलरेज समीम उर्फ मास्टर, जिम्मी सोनी और उमेश तिवारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *