Bihar News : मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत; बालू लोड ट्रक ने टेम्पो को रौंदा

[ad_1]

Bihar News: Road accident in Muzaffarpur, three people died; sand load truck crushed tempo

हादसे के बाद लगी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर पटेल चौक के पास भीषण सड़क हादसे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हाईवे पर आवागमन बाधित है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि इस रोड से बालू रोड तक सुबह में काफी तेज रफ्तार से गुजरते हैं। आज तेज रफ्तार के कारण ही इतना भीषण हादसा हुआ है। इसमें तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 

खबर अपडेट हो रही है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *