Bihar News : मेडल लेकर आए, नियुक्ति पत्र लिए निकले… बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने इस बार कुछ ऐसे बांटी नौकरी

[ad_1]

Bihar News: CM Nitish Kumar provided appointment letters to excellent players; Bring Medal Get Job Program

सीएम नीतीश कुमार के साथ नौकरी पाने वाले खिलाड़ी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार सरकार ने शनिवार को नियुक्त पत्र का वितरण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने चीन के हांगझोऊ गोऊ में आयोजित 19 वां एशियन गेम्स तथा चतुर्थ एशियन पारा गेम्स, 2023 के हाईजंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता शैलेश कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल खेल में पदक जीतनेवाले चंदन कुमार सिंह, चतुर्थ एशियन पारा गेम्स, 2023 के तैराकी में मो. शम्स आलम शेख, साइकिलिंग ट्रैक में जलालुद्दीन अंसारी, फेनसिंग (तलवारबाजी) में आकाश कुमार, कबड्डी में सागर कुमार, एशियन गेम्स के रग्बी खेल में सुश्री श्वेता शाही सहित कबड्डी, रग्बी, मार्शल आर्ट, एथलेटिक्स, फुटबॉल तथा ड्रैगन बॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

खेलों में अच्छे प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को नौकरी दी गयी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि खेलों में अच्छे प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को नौकरी दी गयी है और उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। मैं नियुक्ति-पत्र पानेवाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं। उन्होंने कहा कि जब हम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में रेल मंत्रालय देख रहे थे, उसी समय हमने रेलवे में खिलाड़ियों को नौकरी देने की व्यवस्था की थी। इस व्यवस्था के तहत सैकड़ों खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी दी गयी। रेलवे में खिलाड़ियों को नौकरी मिलने से उनका उत्साह बढ़ा। अब राज्य में खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ तर्ज पर बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023’ बनायी गयी है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मेडल पानेवाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी जायेगी। इस नये नियम के अनुसार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर एस.डी.ओ. और डीएसपी तक बनने का मौका मिलेगा। इस नियमावली के तहत आज 71 खिलाडियों को नौकरी दी गयी है जिसमें 2 को पदाधिकारी की नौकरी दी गयी है जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शामिल हैं। 69 को पुलिस अवर निरीक्षक, समाज कल्याण विभाग में अधीक्षक एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं लिपिक की नौकरियां दी गयी हैं।

खेल प्रतियोगिता में मेडल पानेवाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी जायेगी

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शूटिंग के नामी प्रशिक्षक नागेन्द्र तोमर ने मेरे गांव कल्याण बिगहा में आकर शूटिंग रेंज की स्थापना की। राज्य सरकार द्वारा कल्याण बिगहा में स्थित शूटिंग रेंज को राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। यहां राज्य भर से खिलाड़ी आकर अभ्यास करते हैं और यहां से प्रशिक्षित होकर अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। रेलवे में खिलाड़ियों को नौकरी देने की तर्ज पर वर्ष 2010 से बिहार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देना शुरू किया गया जिसके तहत वर्ष 2010 में 33, वर्ष 2011 में 125, वर्ष 2015 में 82 तथा वर्ष 2020 में 31 को मिलाकर कुल 271 खिलाड़ियों को लिपिक वर्ग की नौकरियां दी गयी थीं। अब राज्य में खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ तर्ज पर

बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023′ बनायी गयी है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मेडल पानेवाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी जायेगी। इस नये नियम के अनुसार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर एस.डी.ओ. और डीएसपी तक बनने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए हर स्तर पर खेल सुविधायें विकसित की जा रही हैं ताकि बच्चे पढ़ें भी और खेलें भी। राज्य में प्रखंड स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें अब तक लगभग 250 स्टेडियमों क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। खिलाड़ियों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा है। हर वर्ष राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को खेल सम्मान योजना के तहत पुरस्कार दिया जाता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *