Bihar News : यहां लग गया मेला, 17 स्टेट और 38 जिले के प्रोडक्ट आपको मिलेंगे; खाने-पीने का भी मिलेगा सामान

[ad_1]

Bihar News : Saras Mela held in Gandhi Maidan, Patna, inter-state shops, cuisine, art, craft

पटना में लगा है सरस मेला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना में बिहार सरस मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें संस्कृति, परंपरा, व्यंजन और लोककला का समागम देखने के लिए मिलेगा। यह मेला गांधी मैदान  में लगाया गया है जो 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा। यह मेला ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के तत्वाधान में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के द्वारा आयोजित किया है। राष्ट्रीय स्तर के इस बहुउद्देशीय मेला में देश के कोने -कोने से महिला शिल्पकार एवं स्वरोजगारियों द्वारा देशी अंदाज में निर्मित उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद- बिक्री की जाएगी। सरस मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण शिल्प एवं हुनर को प्रोत्साहन देना है।  बिहार सरस मेला में बिहार समेत कुल 17 राज्यों के स्वयं सहायता समूह से जुड़े उद्यमी एवं शिल्पकार अपने -अपने प्रदेश के शिल्प, परंपरा, लोककला एवं व्यंजन को अपने गांव -प्रदेश के अंदाज में प्रस्तुत करेंगे।

कहां कहां से आये हैं उद्दमी 

पटना के गांधी मैदान में लगने वाले सरस मेला में बिहार के अलावे छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, केरला, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, आसाम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और मणिपुर से स्वयं सहायता समूह की महिला उद्यमी और स्वरोजगारी अपने उत्पाद, व्यंजन एवं शिल्प का स्टॉल लगाईं हैं।

सरस मेले में इन सब चीजों के लगाये गए हैं स्टॉल

सरस मेले में 500 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं, जिसमें लगभग 180 स्टॉल बिहार के जिलों से आये स्वयं सहायता समूहों के लिए हैं। लगभग 75 स्टॉल अन्य राज्यों से आये स्वयं सहायता समूहों के लिए लगाये गये हैं। लगभग 50 स्टॉल बिहार के स्वरोजगारियों के लिए लगाये गये हैं। लगभग 88 स्टॉल अन्य राज्यों के स्वरोजगारियों के लिए लगाये गये हैं। लगभग 40 ओपन स्टॉल लगाए गये हैं। व्यंजन के लगभग 40 स्टॉल लगाये गये हैं। बैंक एवं विभिन्न विभागों के लिए लगभग 45 स्टॉल लगाये गए हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *