Bihar News : राखी की तरह दुर्गा पूजा में भी सरकार बैकफुट पर; तब शिक्षकों की काटी छुट्टियां लौटाईं, अब ट्रेनिंग कैंसिल

[ad_1]

Education Department canceled special training given to teachers; Durga Puja holiday not cancelled; KK Pathak

विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार सरकार एक बार फिर से बैकफुट पर आ गई है। पिछले बार रक्षा बंधन में छुट्टियों का फैसला वापस लेना पड़ा था, इस बार दुर्गापूजा में शिक्षकों का विशेष परीक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 16 से 21 अक्टूबर तक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को 17 अक्टूबर से स्थगित कर दिया गया है। अब अगले आदेश में बताया जाएगा कि कब से शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगा। 

तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाने लगी

दरअसल, दुर्गापूजा के दौरान बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का आदेश दिया था। इसमें उनकी छुट्टियां भी प्रभावित हो रही थी। इस फैसले का विरोध होने लगा। भाजपा महागठबंधन सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रही थी। कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा हिन्दुओं की छुट्टियों को ही रद्द किया जाता है, यह गलत है। 

48 घंटे के अंदर फैसला वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था

इतना ही नहीं बिहार शिक्षक संघ ने भी राज्य सरकार को 48 घंटे के अंदर फैसला वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद बाद  राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद् ने अपने दिए गए आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया। 17 अक्टूबर से सारे प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद ने जारी की चिट्ठी जारी कर दी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *