Bihar News : राज्यपाल का दरभंगा में दौरा, LNMU और KSDSU विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में होंगे शामिल

[ad_1]

Bihar News : Governor visits Darbhanga, will attend the Senate meeting of LNMU and KSDSU University.

दरभंगा पहुंच रहे राज्यपाल
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज मंगलवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं। वह 12 मार्च को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय एवं 13 मार्च को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा भी वह कई और कार्यक्रम में वह शामिल  होंगे।

सीनेट की बैठक के साथ पेश किया जायेगा बजट

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 12 मार्च को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय एवं 13 मार्च को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिनेट की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विश्विद्यालय में सीनेट की बैठक के दौरान बजट भी पेश किया जाएगा। इसके दोनों विश्विद्यालय के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। एक ही परिसर में स्थित दोनों विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024 – 2025 के लिए प्रस्तावित बजट को भी स्वीकृति दी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *