Bihar News : रिटायर्ड आईपीएस ने आवास पहुंचकर ली ASP की क्लास; सांसद और गवर्नर रहे निखिल कुमार गुस्साए क्यों?

[ad_1]

IPS officer sweeti sehrawat questioned by retired ips officer and ex-governor nikhil kumar on crime in bihar

एएसपी स्वीटी सहरावत को पाठ पढ़ाते पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


औरंगाबाद शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं की लगातार मिल रही शिकायत से परेशान होकर दिल्ली के पुलिस महानिदेशक रहे पूर्व राज्यपाल व पूर्व सांसद निखिल कुमार ने औरंगाबाद की सहायक पुलिस अधीक्षक(एएसपी) को फोन किया लेकिन एएसपी ने कॉल रिसीव नहीं किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर वे अपने दानी बिगहा स्थित आवास से पैदल ही एएसपी आवास पर पहुंच गए। आवास पहुंचकर निखिल कुमार ने एएसपी स्वीटी सहरावत को मिलने के लिए उन्हीं के मातहतो से जब संदेश भेजा तो एएसपी प्रोटोकॉल भूल गई। उन्होंने कहवा दिया कि वह आवास पर किसी से नही मिलती हैं। एएसपी ने निखिल कुमार को कार्यालय पर आने की सलाह दे दी। इतना सुनते ही निखिल कुमार फॉर्म में आ गए और उन्होंने एएसपी को पर्सनल लाइफ और पब्लिक लाइफ से लेकर फुल प्रोटोकॉल तक का पाठ पढ़ा दिया।

इस वजह से निखिल कुमार पहुंचे थे एएसपी के आवास पर 

पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने बताया कि वह जब भी औरंगाबाद आते हैं तो अपने आवास पर रोज सुबह में जनता दरबार लगाते हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह जनता दरबार में शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों ने उनसे शिकायतें की। शिकायत मिलने पर निखिल कुमार शहर में बढ़ते अपराध से काफी चिंतित हुए। इसलिए उन्होंने इस मामले में एक्शन के लिए एएसपी को कॉल लगाया लेकिन एएसपी स्वीटी सहरावत ने कॉल रिसीव नहीं किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर निखिल कुमार उठे और अपने आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित एएसपी के आवास की ओर उनसे मिलने पैदल ही चल दिए।

निखिल कुमार ने एएसपी की लगाई क्लास 

एएसपी आवास पर पहुंचने ही एएसपी के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें मिलने से मना कर दिया। इस बात को लेकर पूर्व गवर्नर निखिल कुमार और अधिक गुस्सा गये और उन्होंने गार्ड को अपना पूरा परिचय दिया। तब एएसपी निखिल कुमार से मिली। मिलने के दौरान एएसपी ने कहा कि मैं अपने आवास पर किसी से नहीं मिलती। इतना सुनते ही निखिल कुमार गुस्से से तमतमा गये और एएसपी स्वीटी सहरावत की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है,अब आप यह बताईये कि इसपर नियंत्रण करने के लिए आप क्या कर रही हैं। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार बोलते रहे और एएसपी सुनती रही।

एएसपी को दिया निर्देश 

निखिल कुमार ने एएसपी को शहर में क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सही तरीके से पुलिसिंग की सलाह दी। पूर्व राज्यपाल ने इतना तक कह डाला कि शहर में बढ़ते अपराध के बचाव में मुझे आपके एक्सप्लानेशन से मतलब नही है बल्कि मुझे रिजल्ट चाहिए। अपराध रुकने चाहिए। इस दौरान एएसपी प्रशिक्षु बनकर पूर्व राज्यपाल की बात सुनती रही और बीच बीच में पुलिस का पक्ष रखती रही।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *