Bihar News: रिसेप्शन के अगले दिन दूल्हे की हुई मौत; सोते वक्त सीने में उठा दर्द, हार्ट अटैक से गई जान

[ad_1]

Munger: Groom died next day of reception; Chest pain while sleeping, death due to heart attack

मृतक दूल्हा आशीष कुमार
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


बिहार के मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भूसा गली में वर-वधू भोज के अगले दिन दूल्हे की अचानक मौत हो गई। इससे खुशी के माहौल वाले घर में मातम छा गया और एक दिन पहले ही दुल्हन बनी युवती विधवा हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।  

 

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के भूसा गली निवासी दुर्गा प्रसाद ने अपने बेटे आशीष कुमार (30) की शादी 13 फरवरी को धूमधाम से की थी। अपने इकलौते बेटे की शादी को लेकर दुर्गा प्रसाद सहित पूरा परिवार काफी खुश था। पिता ने अपने पुत्र की शादी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने अपने बेटे की शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज से पटना के बाजार समिति निवासी अशोक कुमार सिंह और किरण कुमारी रंजन की बेटी करिश्मा से की थी। शादी के अगले दिन 14 फरवरी को बारात वापस मुंगेर लौटी।

 

बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को वर-वधू भोज का आयोजन किया गया। 17 फरवरी को आशीष ने पूरे रीति रिवाज से करिश्मा को उसके मायके रवाना कर दिया। करिश्मा के मायके जाने के बाद आशीष अपने घर में आए अतिथियों की सेवा-सत्कार में जमा रहा। वह शनिवार की देर रात तक घर में बिखरे सामान आदि को व्यवस्थित कर रात करीब एक बजे सोने के लिए अपने कमरे में चला गया।

 

उसके बाद रात करीब दो बजे उसे सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी। वह अपने पिता को आवाज लगाने लगा। इसी बीच वह पलंग से नीचे गिर गया और उसके सिर में भी हल्की चोट आ गई। जब तक पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसके कमरे में पहुंचे, आशीष की मौत हो चुकी थी। परिजन जैसे-तैसे आशीष को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन रोने-बिलखने लगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *