[ad_1]

घटना के बाद मृतका के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में बदमाशों ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की लाश बांसबिट्टी में मिली है। परिजनों का कहना है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव की है। मृतका की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी अरुण महतो की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची अपने ननिहाल रजौरा में थी। सोमवार की सुबह केला का पत्ता काटने के लिए केला के बगान गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी। केला बागान में खोजबीन करने पर उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उसकी लाश केला बगान के पास स्थित बांसबिट्टी में पड़ी है। गला दबाकर निर्मम हत्या कर शव को केले के बागीचे में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
[ad_2]
Source link