[ad_1]

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीसराय में सनकी प्रेमी ने छठ घाट से घर लौट रहे परिवार के 6 लोगों को गोली मार दी थी। इनमें से तीन की मौत हो गई थी। तीनों लाशें श्मशान भी पहुंची गईं। अब चौथे मौत की अफवाह भी बुधवार सुबह से वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि मृत दुर्गा कुमारी की भाभी प्रीति झा की मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने इसे अफवाह करार दिया है। कहा है कि प्रीति झा की हालत गंभीर है। पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी यानी आशीष चौधरी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल दो आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।
मर्डर के पहले लिखा- तांडव होगा
आमतौर पर लोग सुसाइड से पहले लेटर लिखते हैं, लेकिन यह मर्डर के पहले लिखी गई चिट्ठी है। अब तक इस केस में प्रेमिका समेत तीन की मौत हो चुकी है। हत्यारा आशीष चौधरी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन उसकी 15 पन्नों की चिट्ठी पुलिस ने मीडिया के सामने लाई है। यह एक कॉपी में लिखी गई चिट्ठी है, जिसमें 20 नवंबर 2023 की तारीख के साथ लिखा गया है कि जो कुछ भी हुआ है या होगा उसका जिम्मेदार सिर्फ मैं हूं और कोई नहीं। चिट्ठी के अंत में उसने लिखा है कि मन को स्थिर करने के लिए तीर्थ कर आया, लेकिन अब भी शांति नहीं मिली। अब तांडव होगा।
बाइक से 12 ज्योर्तिलिंग घूम आया
करीब तीन साल से ये प्रेम-प्रसंग चल रहा था
लखीसराय एसपी ने बताया कि आशीष चौधरी का प्रेम-प्रसंग उक्त परिवार की एक युवती से चल रहा था। करीब तीन साल से ये प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशीष चौधरी युवती से शादी करना चाहता था। लड़की के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। कुछ दिन पहले भी इस परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था। उसने आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया। सोमवार को युवती अपने परिवार सहित छठ घाट से लौट रही थी तब आशीष चौधरी ने उसके घर के ही करीब ताबड़तोड़ गोली 6 लोगों को मार दी।
[ad_2]
Source link