[ad_1]

डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव को हत्या की धमकी मिली है। धमकी देने वाली ने यह भी कहा है कि जो भी डॉ.सुरेंद्र यादव की हत्या करेगा, उसे इनाम के तौर पर 11 करोड़ मिलेगा। इस धमकी के बाद सहकारिता मंत्री दहशत में हैं। उन्होंने गया के एसएसपी को पत्र लिखा और अपने मर्डर की आशंका जताते हुए मदद मांगी। वहीं गया पुलिस ने इस मामले में क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर पर FIR दर्ज कर ली है।
गया एसएसपी के आदेश पर रामपुर थाने में FIR दर्ज
गया एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि सहकारिता मंत्री को मिली धमकी के बाद मामले में रामपुर थाने में केस दर्ज कर ली गई है। आरोपी पटना के कंकड़बाग का रहने वाला है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सिटी एसपी हिमांशु के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जानिए, पत्र के जरिए सहकारिता मंत्री ने क्या कहा
गया के बेलागंज सीट से राजद विधायक और सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गया एसएसपी ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इसके लिए 11 करोड़ की इनाम देने की बात भी सामने आई है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि मेरी लोकप्रियता के कारण द्वेष में कुछ लोगों ने पहले भी हत्या की साजिश रची है। इसमें वह बाल-बाल बचे हैं। मेरा विधानसभा नक्सलवाद से प्रभावित इलाका है। पहले भी गया के दो सांसद ईश्वर चौधरी और राजेश कुमार की हत्या नक्सलियों द्वारा की जा चुकी है। आशंका है कहीं अगला टारगेट मैं ही नहीं बन जाऊं। इसलिए पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
मंत्री के हत्यार करने वाले को 11 करोड़ का इनाम
क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट डाला है। उसने कहा है कि डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव एक अपराधी है। उसकी हत्या को जो अंजाम देगा, उसे इनाम में 11 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लोगों का कहना है कि धनवंत सिंह राठौर पूर्व में भी जेल जा चुका है।
[ad_2]
Source link