Bihar News : वर्ल्ड कप में भारत की जीत की कामना लेकर छठ महापर्व कर रहीं व्रती, आज है फाइनल मैच

[ad_1]

Vrati is observing Chhath Mahaparva with wish of India's victory in the World Cup, today is the final match.

व्रती ने वर्ल्ड कप की जीत की कामना की।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व मनाया जा रहा है। चार दिवसीय अनुष्ठान के क्रम में छठ व्रती पूजा की और वर्ल्ड कप भारत जीत की कामना की। बोधगया के पछट्टी मोहल्ले में वर्ल्ड कप 2023 का मैच का जुनून छठ व्रतियों में भी दिख रहा है। 25 वर्षीय अंजली कुमारी छठ व्रती है कि छठ पूजा के साथ-साथ वर्ल्ड कप इंडिया टीम जीते इसके लिए पूजा के समय तख्ती लगाकर पूजा भी किया।

इंडिया जीते इसकी भगवान सूर्य से कामना की

बता दें कि आज 19 नवंबर 2023 को वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह और जुनून है। छठ व्रती अंजली कुमारी वर्ल्ड कप मैच के एक दिन पहले वर्ल्ड कप मैच इंडिया जीते इसकी भगवान सूर्य से कामना की है।

हमारी इंडिया टीम सबसे आगे रहे

छठ व्रती महिला अंजली कुमारी ने बताया कि यह आस्था का महापर्व छठ व्रत है और बिहार में लोग इसे बड़े ही धूम धाम से मानते है। यह पर्व हमलोग अपने परिवार और बच्चो के लिए तथा सुख समृद्धि के लिए करते है। ताकि हमारे घर का सुख शांति बना रहे। आज इंडिया टीम का वर्ल्ड कप मैच है तो हमलोग कामना की है कि हमारी इंडिया टीम सबसे आगे रहे और आज वर्ल्ड कप जीते इसको लेकर भी प्रार्थना किया है। परिवार वालों ने बताया कि छठ व्रत हमलोगों के घर में कई वर्षो के बाद हो रहा है और आज भारत का मैच भी है। हमलोगों ने कामना की है कि आज वर्ल्ड कप इंडिया टीम ही जीतें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *