[ad_1]

निगरानी की टीम को छापेमारी के दौरान 80 लाख कैश मिले।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में निगरानी (विजिलेंस) विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस बार यह कार्रवाई बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) के प्रोजेक्ट इंजीनियर व पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के घर पर हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने कार्यपालक अभियंता के भागलपुर के हनुमान नगर इलाके स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 80 लाख कैश और लाखों रुपये के ज्वेलरी बरामद की। कैश दो ट्रॉली में पाए गए हैं। इतने कैश देख टीम के सदस्य दंग रह गए।
घर और ऑफिस में छापेमारी, लाखों के गहने भी मिले
निगरानी विभाग की टीम ने कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के ऑफिस में भी छापेमारी की। ऑफिस और घर के कोने कोने को खंगाला। बेनामी संपत्ति के कागजातों की जांच कर रही है। यह पता लगाने में जुटी हुई है कि भ्रष्टाचार के आरोपी कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा ने अब तक कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के घर से अब तक नगद और जेवरात बरामद हुए। वहीं सोने और चांदी के जेवर की कीमत का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसके साथ कुछ बेनामी संपत्ति के कागजात मिलने की भी बात सामने आ रही है।
[ad_2]
Source link