[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
पटना में पश्चिम बंगाल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बिहार विधानसभा के सबसे करीबी रिहायशी कॉलोनी गर्दनीबाग स्थित एक मकान के कमरे से उसकी लाश मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि लाश से काफी तेज बदबू आ रही थी। पिछले 10 दिनों से युवती का शव कमरे में ही पड़ा था। गुरुवार को कमरे से तेज महक आने के बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना गर्दनीबाग थाने को दी। सूचना मिलने के बाद गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में बाहर से ताला बंद था।
इधर, पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो दंग रह गई। युवती का शव फर्श पर खून से लतपत चादर से लपेटा हुआ पड़ा था। इस मामले को लेकर गर्दनीबाग थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी कुसुम घोष (22) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा थी। कुसुम घोष लगभग डेढ़ महीने से अपने घर से लापता थी। परिवार के लोगों ने कुसुम के लापता की सूचना वर्धमान थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद अभी कुछ दिन पूर्व वर्धमान पुलिस पटना पहुंची थी और लोकेशन के आधार पर गर्दनीबाग के सरिस्ताबाद वहां गई थी, जहां कुसुम किराए के मकान में रह रही थी। लेकिन कमरे में बाहर से ताला बंद देखकर पुलिस वहां से वापस लौट गई।
डेढ़ महीना पहले एक लड़का, एक लड़की वहां पहुंचे थे
थाना प्रभारी ने बताया कि वह मकान एक विधवा महिला बबीता देवी का है। थाना प्रभारी ने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें यह बताया है कि लगभग डेढ़ महीना पहले एक लड़का, एक लड़की वहां पहुंचे थे। लड़का गौतम कुमार एवं लड़की सुमैया अख्तर खुद को एक कंपनी में इवेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत होने का हवाला देकर किराए पर मकान लिया था। कुछ दिन बाद वहां वे दोनों मिलकर कुसुम घोष को लेकर पहुंचे थे।
कुसुम घोष की हत्या एक पहेली बन गई
बताया जा रहा है कि लगभग 10 दिन पूर्व गौतम कुमार और सुमैया अख्तर बाहर से कैमरा बंद कर फरार हो गए। उसके बाद भी यहां कभी नहीं आए। गुरुवार को कमरे से तेज महक आने के बाद आसपास के लोग और मकान मालिक ने इसकी सूचना गर्दनीबाग थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से कुसुम घोष का शव बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उनके परिजनों के आने के बाद पुलिस वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस को पटना पहुंचने तक का इंतजार करने को कहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब पुलिस के लिए कुसुम घोष की हत्या एक पहेली बन गई है। कुसुम घोष शादीशुदा होने के बाद गौतम के संपर्क में कैसे आयी। वर्धमान से चलकर वह पटना कब और किसके साथ आयी, पुलिस यह भी जांच करेगी। परिजनों के आने के बाद ही पुलिस इस मामले में हत्या के कारणो का गहराई से छानबीन कर सकती है।
परिवार वाले बोले- उनके आने तक शव वहीं रहने दें
सचिवालय DSP सुशील कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को गर्दनीबाग इलाके के 70 फीट सरिस्ताबाद इलाके से एक फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिली। इसके बाद मजिस्ट्रेट के उपस्थिति कमरे के दरवाजे का लॉक तोड़कर पुलिस अंदर गई। यहां पर करीब 22 वर्षीय युवती की लाश मिली। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती का शव कमरे में पड़ा है। परिवार के लोग बोले हैं जब तक वह लोग यहां नहीं पहुंच जाते हैं तब तक युवती का शव नहीं उठाना है। पुलिस उनके परिजन का वर्धमान से पटना पहुंचने का इंतजार कर रही है।
[ad_2]
Source link