Bihar News: विपक्ष पर हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- ये लोकतंत्र की मर्यादा को भंग कर रहे हैं

[ad_1]

विस्तार


भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा विपक्षियों के द्वारा पूरी तरह से भंग की जा रही है। यही वजह है कि आज कोई भी प्रधानमंत्री की तुलना औरंगजेब से कर रहा है तो राजद के विधायक उनकी कनपटी में गोली मारने की बात कह रहे हैं।

भारत के लोकतंत्र में यदि अभिव्यक्ति की आजादी दी है तो कुछ इसके दायरे भी बरकरार किए गए हैं, लेकिन आज प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर बैठे हुए एक संत एवं फकीर व्यक्ति के संबंध में आपत्तिजनक बातें हो रही हैं। इसके लिए चुनाव आयोग को भी सख्त कदम उठाना चाहिए एवं ऐसे नेताओं एवं दल को प्रतिबंधित कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ा

वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने वेतनमान का भी स्वेक्षा से दान कर देते हैं। जो स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के काम में आता है।  वहीं आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने कहा कि इस पर किसी विपक्ष की जुबान नहीं खुलेगी। यहां तो पूरी तरह से भारत को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। आज हरियाणा के रेहान नामक व्यक्ति की भी संलिप्तता सामने आई है एवं उसे भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस एवं देश की सुरक्षा संस्थाएं अपना काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *