Bihar News : शिक्षा मंत्री के फिर बिगड़े बोल, कहा- लालू परिवार को तंग कर रही सरकार, सवर्णों को लेकर भी कही बात

[ad_1]

Bihar News : RJD Minister targeted the Government, accused of harassing Lalu family,Advice given to upper cast

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने रामचरित मानस के बाद एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उच्च जाति के लोग कैसे होते हैं इसको समझने की जरुरत है। जो उच्च जाति के लोग होते हैं उन्हें सजा नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने जाति के नाम पर हमारे पुरखे एकलव्य का अंगूठा काट लिया था। इसलिए ऐसे लोगों से आज भी सावधान रहने की जरुरत है।

लालू परिवार को तंग किया जा रहा है 

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर मधेपुरा में आयोजित दलित वंचित अधिकार सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि 2024 में चुनाव है और हम आप सभी लोगों से आह्वान करते हैं कि आपलोग अभी से ही एकजूट हो जाईये। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाले मामले को लेकर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन जो उच्च जाति के थे उनको सजा नहीं मिली। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जगन्नाथ मिश्र को कुछ भी नहीं हुआ लेकिन लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को सीबीआई प्रेषण कर रही है। केंद्र में बैठे लोग लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को तंग कर रहे हैं।

उच्च जाति के लोगों से रहें सावधान 

राजद के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि आपलोग सावधान रहिये। आप केंद्र में बैठे संप्रदायिक ताकतों के झांसे में मत आईये। शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि उच्च जाति के लोग कैसे होते हैं इस बात को भी समझने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आखिर मधेपुरा की धरती ने ऐसा कौन सा बेटा पैदा किया जिसके जीभ को काटने की कीमत 10 करोड़ रखी गई? ये कीमत किसने रखी यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने जाति के नाम पर हमारे पुरखे एकलव्य का अंगूठा काट लिया था। इसलिए ऐसे लोगों से आज भी सावधान रहने की जरुरत है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *